गया : गया पुलिस के द्वारा टॉप-20 सूची में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत का रहने वाला टॉप 20 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार कई सालों से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन यह पकड़ा नहीं जा रहा था। एसएसपी आशीष भारती ने बताया जिसके बाद गया पुलिस के द्वारा उसके ऊपर 50 हजार का इनाम रखा गया। इस दौरान गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार बाराचट्टी सूर्य मंडल चेक पोस्ट के समीप आया हुआ है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।
एसएसपी ने बताया पकड़ा गया आरोपी बाराचट्टी थाना अंतर्गत तिलैया खुर्द का रहने वाला कृष्णा यादव का बेटा नीतीश कुमार है। इस साल इसके विरुद्ध मार्च महीने में 12 बाराचट्टी थाना में सीएचसी संचालक के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन में बताया गया कि जब यह ग्राम चौरिमा से जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनके पास रहे 5:30 लाख रुपए हथियार के बल पर लूट लिए थे।
इस संबंध में बाराचट्टी थाना कांड संख्या 297/23 23 दर्ज किया गया था। वहीं बीते वर्ष 2022 में भी इसके द्वारा एक व्यक्ति का बाइक भी चोरी कर लिया गया था। इस साल एक और कैसे इस पर एक केस दर्ज था। जिसमें यह फरार चल रहा था। एसएसपी ने बताया इस प्रकार से इनामी अपराधी की गिरफ़्तारी गया पुलिस ने कर ली है। इसे गिरफ्तार करने वाले सभी पुलिसकर्मी और पदाधिकारी पुरस्कृत किए जाएंगे।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







