ट्रक ट्रेलर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर

jamtara- गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मालवा में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई. इस आमने सामने की भिड़ंत में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर सड़क के बीचो-बीच क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं टेलर पलटने के कारण ट्रक चालक उसी  में फंस गया. ट्रक से निकलता तेल सड़क पर फैलने लगा. तेल का टंकी भी कई मीटर दूर जा गिरा.

स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार ट्रक चालक को निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क  घुमावदार होने के कारण यह हादसा हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नारायणपुर थाना के एएसआई निताई कुमार दास, अंचल निरीक्षक निरंजन कुमार मिश्रा दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे. टेलर को सड़क पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है.

निशिकान्त मिस्त्री

जैप 4 ग्राउंड के बाउंड्री में घुसा ट्रेलर

तुपुदाना में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 24 घायल, दो की मौके पर ही मौत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img