CUJ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के युग में साइबर सुरक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग तथा कंप्यूटर सोसायटी ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुक्रवार को सफल समापन किया गयाl साइबर सुरक्षा पर आधारित इस संगोष्ठी के दूसरे दिन कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष यादव द्वारा मुख्य अतिथि प्रोफेसर सिबा के. उदगाता, स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन साइंसेज यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद, विशेषज्ञों तथा अतिथियों का स्वागत किया गयाl

विशेषज्ञों द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई इनमें डॉ.आशीष जोशी सहायक आचार्य यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स GGSIPU ईस्ट दिल्ली कैंपस तथा डॉ.भास्कर मंडल सहायक आचार्य एन आई टी पटना मौजूद थे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अनुसंधान प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का भी आयोजन चार तकनीकी सत्रों में किया गया जिसमें देशभर से अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान प्रस्तुतीकरण पुरस्कारों का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण पुरस्कार प्रथम सत्र मे बीटेक तृतीय वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग सीयूजे के छात्र ओम विशेष ,द्वितीय सत्र में अपराजिता नायक डिप्टी ब्रांच मैनेजर आइसीआइसीआइ बैंक पटना ,तृतीय सत्र में बीटेक द्वितीय वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग सी यू जे की छात्रा श्रेया कुमारी तथा चतुर्थ सत्र में बीटेक तृतीय वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग सी यू जे की छात्रा नेहा कुमारी को दिया गया।

इंजीनियरिंग के डीन डॉ. अजय सिंह द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। समारोह में उपस्थित डॉ. अरुण कुमार प।ड़ी डीन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट द्वारा आज के बढ़ते हुए साइबर अपराधों के इस युग में साइबर सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कनौजिया सिंधु बाबूलाल सहायक आचार्य कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग सीयूजे द्वारा संगोष्ठी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सहायक आचार्य कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग सीयूजे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद विशेषज्ञों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img