उत्पाद विभाग के चालक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पकड़े गए वाहन को छुड़ाने का चल रहा था खेल

गयाः जिले के उत्पाद विभाग के कारनामे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. विभाग में किराए पर चल रही गाड़ी का चालक तारकेश्वर प्रसाद शराब का धंधा जारी रखने के लिए शराब माफियाओं की बखूबी मदद करता है. मदद के एवज में वह मोटी रकम रिश्वत लेता है. साथ ही शराब से लदे वाहन को छुड़ाने के लिए सेटिंग भी करता है. वह खुद को किसी बड़े अधिकारी से कम नहीं समझता है. उसके इस काले कारनामे का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

viral video of bribe 22Scope News

उत्पाद विभाग इस चालक का नाम तारकेश्वर प्रसाद है. तारकेश्वर शेरघाटी उत्पाद विभाग में अपना वाहन किराए पर दिए हुए है. यही नहीं उस गाड़ी पर वह खुद चालक का काम पिछले कई महीनो से कर रहा है. बीती 21 जून को महुआ फूल और शराब से लदी एक पिकअप वैन को उत्पाद विभाग ने पकड़ लिया था. उस दौरान तारकेश्वर भी मौजूद था. उसने शराब माफियाओं से मिलकर पूरे डेढ़ लाख रुपए में शराब व महुआ फूल से लदे वाहन को छोड़ने की डील भी पक्की कर ली. इसके एवज में शराब माफियाओं के वाहन में बैठ कर उसने 99 हजार रुपए कैश लिया. 1 हजार रुपए मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया.

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि हाफ पैंट पहने हुए चालक पैसे को गिन रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चालक पूरे अपने रौब में है और शराब माफियाओं को आश्वस्त करते हुए दिख रहा है.

इस संबंध में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया की हमें भी वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. वीडियो में जो हाफ पैंट में है. वह किराए के वाहन का चालक है. उसका नाम तारकेश्वर प्रसाद है. वीडियो की सत्यापन के लिए जांच की जा रही है. जांच के बाद चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img