बंगाल से झारखंड पहुंची राष्ट्रपति के अपमान की आंच, गरमाई सियासत

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान की आंच पश्चिम बंगाल से झारखंड पहुंच गई है.

इस मामले पर झारखंड में सियासत गरमा गई है. राज्य में बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे,

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर निशाना साधा है.

बीजेपी ने हेमंत सोरेन और झामुमो की चुप्पी पर सवाल किया कि आदिवासी समाज की

गौरव द्रौपदी मुर्मू को ऐसे लोगों ने जब अपमानित किया तो आपकी जुबान क्यों नहीं खुली.

babulal 1 22Scope News

अपमान पर सीएम हेमंत की नहीं खुली जुबान- बाबूलाल

बीजेपी विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए कहा कि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टीएमसी नेता के बिगड़े बोल पर झामुमो और कांग्रेस की चुप्पी आश्चर्यजनक है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्होंने पूछा कि क्या वजह है कि संताल- आदिवासी समाज की

गौरव द्रौपदी मुर्मू को ऐसे लोगों ने जब अपमानित किया तो आपकी जुबान नहीं खुली.

nishikant 1 22Scope News

निशिकांत ने झामुमो और कांग्रेस पर साधा निशाना

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा कि टीएमसी के मंत्री अखिल गिरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी के बाद भी झामुमो और कांग्रेस का झारखंड में विरोध प्रदर्शन नहीं करना, झारखंड सरकार की मानसिकता दिखाता है. राष्ट्रपति का झारखंड सरकार द्वारा स्वागत भी मैं अपमान समझता हूं.

deepak prakash 1 22Scope News

दीपक प्रकाश ने की मंत्री अखिल गिरी की बर्खास्त करने की मांग

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट करते हुए बंगाल के मंत्री अखिल गिरी की बर्खास्त करने की मांग की है. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि इस बेहद शर्मनाक बयान से ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरी और उनकी पूरी कैबिनेट की विक्षिप्त मानसिकता के बारे में पता चलता है कि जो व्यक्ति महिला वो भी राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकता उससे और कुछ आशा नहीं की जा सकती है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस अपमान के लिए मंत्री अखिल गिरी की बर्खास्त की मांग की है.

bjp 1 22Scope News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान- बीजेपी

झारखंड बीजेपी अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा. द्रौपदी मुर्मू को लेकर अमार्यादित टिप्पणी करने वाले पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के मंत्री अखिल गिरी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया.

आदिवासी राष्ट्रपति के अपमान पर चुप क्यों हैं सीएम हेमंत- रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट करते हुए सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद पर आदिवासी प्रतिनिधि का आसीन होना कई नेताओं को खल रहा है. कांग्रेसी, टीएमसी के नेता लगातार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री अपने मित्र दलों के द्वारा आदिवासी राष्ट्रपति के अपमान पर क्यों चुप हैं, यह समझ से परे है.

बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने की थी अमर्यादित टिप्पणी

दरअसल शहीद दिवस समारोह के मौके पर नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में मंत्री अखिल गिरि ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से भिड़ गए थे. सुवेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिए बिना कहा कि तृणमूल के लोग उनके लुक से नहीं आंकती है. वह सुवेंदु अधिकारी से कहते हैं कि मैं (अखिल गिरी) सुंदर नहीं हूं. वह कितने सुंदर हैं. हम लोगों को उनके रूप से नहीं आंकते. हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं. आपके राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं? अब इस वीडियो पर पश्चिम बंगाल सहित झारखंड में भी बवाल शुरू हो गया है.

झारखंड खेल नीति 2022 का लोकार्पण आज

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img