विधि का विधान-पोती की डोली उठने से पहले अपराधियों ने उठा दी दादा की अर्थी

Motihari- बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न हुए एक अरसा हो गया, लेकिन चुनावी हिंसा का दौर थम नहीं रहा, अब तक पंचायत चुनाव में हार-जीत की खुन्नस दिलों में सुलग रही है. दर्जनों हत्याएं हो चुकी  है. इस बिगड़ते हालात को देखते हुए जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जनप्रतिनिधियों को लाइसेंसी हथियार देने की मांग भी की थी.

ताजा मामला है कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत का. पंचायत के गोविंदा पुर गांव में अपराधियों ने सोये हुए अवस्था में रामजीवन राय को गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक के परिजनों का कहना है कि बखरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चेन्नई यादव ने 13 जनवरी को पूरे  हरो-हथियार के साथ घर पर चढ़कर पुराना केस उठाने की धमकी दी थी और केस नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने के लिय तैयार रहने को कहा था.  इतना ही नहीं एक धमकी भरा लेटर भी दरवाजे पर फेंका कर गया था. इस मामले की जानकारी स्थानीय थाना को भी दी गई थी, लेकिन थानेदार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज सोये हुए अवस्था में रामजीवन राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार के साथ तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. मामले की जांच का भरोसा दिलाया जा रहा है, लेकिन गांव में आक्रोश है, लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े है.

पोती नीलम की शादी की तेैयारियों में जुटा था पूरा परिवार 

यहां यह भी बता दें कि कुछ ही दिन में  मृतक रामजीवन राय  की पोती की डोली उठने वाली थी, पूरा परिवार इसकी तैयारियों में जुटा था, लेकिन विधि का विधान कुछ और ही था. पोती की बिदाई तो अब भी होगी लेकिन घर छोड़ते वक्त नीलम को अपने दादा का कंधा रोने के लिए नहीं मिलेगा.

रिपोर्ट- बृजेश झा

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img