लोहरदगा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से किस्को प्रखंड के नवाडीह नारी गांव में नवनिर्मित जल मीनार खराब होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
यहाँ नवाडीह के बंदर लॉरी में 6 माह से जल मीनार खराब है वही नारी हरिजन मोहल्लाह में जल मीनार बनने के बाद से आज तक एक बूंद पानी का नसीब नही हुआ है।
जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी रोष है ग्रामीण जल मीनार मरम्मत की मांग कर परेशान हो गए है। इसके बावजूद भी संवेदक औऱ विभाग कोई दिलचस्पी नहीं है।
जलमीनार ठीक करने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिसके कारण आसपास के ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं और कुआं का गंदा पानी पीने को बेवस है।
मामले पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप हांसदा का कहना है कि जो भी जल मीनार खराब है उसे छठ के बाद ठीक करा दिया जाएगा।







