Jharkhand: नगर निकाय चुनाव में BJP समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने दी।
8 मार्च को होगा कार्यक्रम
राकेश प्रसाद ने बताया कि आगामी 8 मार्च को रांची बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू जी की अध्यक्षता में भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 48 नगर निकाय में BJP के समर्थन एवं BJP विचारों के आधार पर समाज की सेवा से जुड़े महापौर,अध्यक्ष एवम पार्षद गण बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लगातार तिकड़म, पुलिस प्रशासन के दबाव और दुरुपयोग के बावजूद नगर निगम,नगर परिषद और नगर पंचायतों में BJP समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है।
ये नेता होंगे शामिल
बता दें इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद अरुण सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


