आरआरडीए और नगर निगम में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया धीमी, आवेदक परेशान; हाईकोर्ट ने लीगल अफसर की नियुक्ति पर राज्य सरकार को दिए निर्देश

रांची:आरआरडीए में भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया इन दिनों बेहद धीमी हो गई है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में इसी मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले चार महीनों से नगर निगम में नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया ठप पड़ी है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह रांची नगर निगम में शीघ्र लीगल अफसर की नियुक्ति करे। मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 मई तय की गई है।

वहीं, आरआरडीए में नक्शा पास करने की प्रक्रिया चालू तो है, लेकिन इतनी धीमी कि एक आवेदन के स्वीकृत होने में दो से तीन महीने का समय लग रहा है। गौरतलब है कि आरआरडीए में लीगल अफसर का पद स्वीकृत नहीं है, जिस कारण भू-संपदा पदाधिकारी को ही जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच करनी पड़ रही है। प्रारंभिक स्तर पर जांच होने के बाद भी, फाइलें उच्च स्तर पर लंबित पड़ी रह जाती हैं, जिससे देरी हो रही है।

याचिकाकर्ता कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) की ओर से अधिवक्ता कुमार वैभव ने अदालत को बताया कि रांची नगर निगम में 320 नक्शा आवेदन लंबित हैं। सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि नक्शा स्वीकृति से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव विचाराधीन है और एसओपी के तहत लीगल अफसर द्वारा ही दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए।

खंडपीठ ने साफ किया कि नक्शा स्वीकृति से पहले दस्तावेजों की जांच का दायित्व केवल लीगल अफसर का है, इसे किसी अन्य अधिकारी को नहीं दिया जा सकता। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि नियमों में जो भी बदलाव करना है, वह शीघ्र करे और लीगल अफसर की नियुक्ति को प्राथमिकता दे।


Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...

Jharkhand Doctors Strike Alert: 6 अप्रैल से Junior Doctors की हड़ताल,...

 झारखंड में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।Jharkhand Doctors Strike Alert...

Patna के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी,...

Patna: डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना के धैर्य पांडे; सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री; केरल के त्रिशूर के जैकब ब्रह्मकुलम; तथा चेन्नई...

Ayushman Payment Crisis Jharkhand: अस्पतालों के 30 करोड़ बकाया, इलाज पर...

 झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को क्लेम भुगतान में देरी, 30 करोड़ तक बकाया, मरीजों की भर्ती प्रभावित।Ayushman Payment Crisis Jharkhand रांची:...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img