Hazaribag– 19 जून को मेरु गांव से गायब तीन वर्षीय बच्चे को पांचवें दिन पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से बरामद कर लिया है. बच्चे की चाची ने ही 130000/ रुपये में इसका सौदा किया था.
बता दें कि 19 जून को 2 बजे दोपहर में प्रकाश पांडे का 3 वर्षीय बच्चा अपनी चाची के साथ घर पर खेल रहा था, उसके बाद बच्चा गायब हो गया. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर प्रकाश पांडे के बड़ी भाभी से पूछताछ शुरु किया. साथ ही उसके कॉल डिटेल की जांच शुरु हो गयी. 22 जून की रात को जहानाबाद से एक महिला के पास से बच्चे को बरामद कर लिया गया.
रिपोर्ट- सुरेन्द्र


