भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न
हजारीबाग : हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए और तेज होगा संघर्ष- दीपक प्रकाश– भारतीय जनता पार्टी की
प्रदेश कार्यसमिति बैठक हजारीबाग के हरणगंज में संपन्न हुआ.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई.
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 15 वर्षों बाद
हजारीबाग के ऐतिहासिक भूमि पर हो रहे कार्यसमिति बैठक, पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी सफूर्ती लाएगी.
उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहाँ से बिनोवा भावे ने भूदान आंदोलन और
अलग राज्य हेतु झारखण्ड आंदोलन कि शुरुवात हुई. तत्कालीन सांसद रामनारायण सिंह ने
अलग राज्य हेतु सदन में प्राइवेट बिल लाया था. ठीक उसी प्रकार से
हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प इस बैठाक में और मजबूत हुआ है.
उन्होंने कहा कि इस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा.
हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य की स्थिति सबसे भयावह हो गई है.
उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस और कांग्रेस की समर्थित सरकारे रही है तब-तब झारखंड को सर्वाधिक लूटा गया है. मुख्यमंत्री और उनके परिवार से लेकर उनके अधिकारी, पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सर्वाधिक आदिवासी मूलवासी को ठगने का कार्य किया है. महापुरुष सिद्धू कानू के वंशज की हत्या से लेकर आम आदिवासी परिवार की हत्या व दुष्कर्म पर हेमंत सरकार मौन धारण कर रखी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अधिकारियों की एक कौकस बनाकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पैसों को लूटने का काम कर रही है.
जल जंगल जमीन लूटने के लिए आदिवासियों को किया जा रहा विस्थापित
उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के नाम पर सरकार बनाने वाली जल जंगल जमीन के सर्वाधिक लूट में शामिल है। जल जंगल जमीन लूटने के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 27 महीने में रिकार्ड 4143 लोगों की हत्या जो प्रतिदिन 5.11 हत्या है, 3741 दुष्कर्म जो प्रतिदिन 4.64 दुष्कर्म है, नक्सल के 766 मामले, अपहरण के 3508 मामले सामने आये हैं. जबकि रघुवर सरकार में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और नक्सल पर पूर्ण नकेल कसा गया था. उन्होंने कहा कि जनता में जन आक्रोश है जिसका परिणाम है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक सर्वाधिक भाजपा के समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीत कर आए हैं.
भारत की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत
दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी का 8 वर्ष का सेवाकाल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा. 8 वर्ष के कार्यकाल में 35A, 370, राम मंदिर अभियान समेत कई प्रमुख योजनाएं चलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था भारत की हो गई है. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है. आतंकवाद पर नकेल कसा गया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया.
मांडर विधानसभा उपचुनाव जीतेगी भाजपा- दीपक प्रकाश
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नर सेवा नारायण सेवा पर विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा है. सात कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी है. भाजपा इसका बदला लोकतान्त्रिक प्रणाली से लेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि 30 जून हूल दिवस पर वोटर जोड़ो अभियान चलाया जायेगा और मांडर विधानसभा उपचुनाव और झारखण्ड के सभी 14 लोकसभा सीट भी भाजपा जीतेगी.
बैठक में ये नेता हुए शामिल
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव समेत राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता शामिल हुए.
रिपोर्ट : मदन सिंह
Highlights







