लखीसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बेगूसराय से अपने लोकसभा क्षेत्र साम्हो जाने के के दौरान लखीसराय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विद्यापीठ चौक के समीप फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी जिन्होंने गरीबों के लिए काम किया है। नरेंद्र मोदी ने दो चीज सुनिश्चित कर दिया गरीबों को पांच लाख का इलाज और पांच किलो राशन, ये गरीबों के लिए सोचा। इसलिए पूरे देश की जनता का विश्वास मोदी पर है। एनडीए इसलिए अबकी बार चार सौ पार करेगी।
गिरिराज सिंह ने आईएनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि वो एक खास समुदाय के पीछे लगे रहे उसका वोट लेंगे और समीकरण बनाएंगे। समीकरण से कुछ नहीं होता। मां-बाप के समीकरण से एक खास वर्ग का वोट लेने के लिए ये कांग्रेस और राजद मेहमान की नजर से देख रहे हैं, यहीं खतरा है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बूथ स्तर पर बीजेपी मजबूत करने में जूटी है।
यह भी पढ़े : अपने ही क्षेत्र में गिरिराज सिंह का विरोध, हाथ में भाजपा का झंडा लिए लोगों ने दिखाया काला झंडा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चांद किशोर यादव की रिपोर्ट


