री-काउंटिंग में जीता हुआ प्रत्याशी हारा

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के प्रखंड की परड़िया में री-काउंटिंग के माद पूर्व का परिणाम पलट गया और जीते हुए प्रत्याशी सुरेंद्र झा एक मत से अमोद मेहता से हार गए। चुनाव परिणाम को लेकर देर रात्रि जमकर हंगामा हुआ। स्किाउंटिंग के बाद अमोद को विजयी घोषित करते ही माहौल अचानक गर्म हो गया। सुरेंद्र के समर्थकों ने रिकाउंटिंग पर सवाल खड़ा करते हुए उग्र नारेबाजी कर सड़क जाम कर दिया।

समर्थकों ने BDO पर फैसला बदलने का आरोप लगाया

समर्थकों ने बीडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से सानिश के तहत परिणाम बदला गया। आक्रोशित समर्थकों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः प्रत्याशी सुरेन्द्र और थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के सम्झाने-बुझाने पर समर्थक शांत हुए और रात करीब 12 बजे सड़क जाम समाप्त कराया गया।

यह भी देखें :

परिणाम को चुनौती देते हुए अमोद ने री-काउंटिंग के लिए आवेदन दे दिया

आपको बता दें कि परिणाम को चुनौती देते हुए अमोद ने री-काउंटिंग के लिए आवेदन दे दिया। प्रशासन ने आवेदन स्वीकार करते हुए दुबारा गिनती शुरू कराई। करीब डेढ़ घंटे तक चली री-काउंटिंग के बाद रात लगभग 11 बजे अमोद को एक मतों से विजयी घोषित किया गया। बीडीओ अमित कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई गई है।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी व सुनील सिंह में झड़प, विधान परिषद में मार्शल, एक-दूसरे की औकात दिखाने की कही बात…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!