Husband पर था बहु के साथ अवैध संबंध का शक तो महिला ने…

Husband

जमुई: जमुई में घरेलू विवाद में एक अधेड़ महिला ने जहर खा कर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृतका के घर के सारे सदस्य फरार हो गए हैं। घटना जमुई के झाझा जिला के बलियो गांव की है।

मृतिका की पहचान बालदेव यादव की 55 वर्षीया पत्नी संपतिया देवी के रूप में की गई। पुलिस की छानबीन में घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास टैबलेट का एक डब्बा बरामद किया है। मामले में मृतिका की पोती ने बताया कि मृतिका को शक था कि उसके पति और बहु के बीच अवैध संबंध था। मामले को लेकर मृतिका ने गांव के अन्य कई लोगों से भी शिकायत की थी।

इसी वजह से उसके पति और बेटे में कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद मृतिका ने ख़ुदकुशी कर ली। वहीं गांव के मुखिया दीनदयाल साह ने बताया कि शनिवार की सुबह वह एक जमीनी विवाद को लेकर कहीं गए थे तभी उन्हें महिला के ख़ुदकुशी की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर घर के सभी लोग फरार मिले बस एक पोती ही घर में थी। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Yuva Mahotsav में 2 दर्जन से अधिक कलाकार राज्य स्तरीय महोत्सव के लिए चयनित

Husband Husband Husband

Husband

Share with family and friends: