भागलपुर: भागलपुर में 36 घंटे से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव उसके घर से दस किलोमीटर दूर विक्रमशिला सेतु के नीचे घोड़ाया बहियार में लहूलुहान स्थिति में बरामद हुई है। मृतक की पहचान खगड़ा दियारा निवासी अरुण मंडल का पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि शव का पहचान छुपाने के लिए तेजाब डाल कर जलाने की भी कोशिश की गई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक अपने दोस्त लवकुश मंडल के साथ छोटी परबत्ता अपनी प्रेमिका से मिलने निकला था। मृतक ने अपने दोस्त को बाइक से घर भेज दिया और उसका मोबाइल ऑफ हो गया। परिजनों ने कई बार फोन लगाया लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने दोस्त लवकुश मंडल के साथ छोटी परबत्ता के लिए निकला था। घर से निकलने से पहले उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जाने के कुछ देर के बाद उसका दोस्त बाइक से वापस घर लौट आया।
उन्होंने बताया कि लवकुश ने कहा कि मृतक ने उसे वापस घर भेज दिया इसके आगे कुछ भी पता नहीं है। परिजनों ने मृतक की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। फिर मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका और फिर अब शव बरामद हुआ है। युवक का शव देख कर प्रतीत होता है कि पहले उसे चाकू मारी गई फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- 140 Kilo का हनुमान कांवर लेकर निकले कांवरिये
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट
Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur
Bhagalpur
Highlights







