युवती को उसके ममेरे भाई ने प्रेम जाल में फंसाकर किया प्रेम विवाह, बेटा होने के बाद युवती को किया बेदखल, मामला पहुंचा थाने

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप/ न्यूज 22स्कोप 

भागलपुरः जिले में एक युवती को उसके ममेरे भाई ने पहले प्रेम के जाल में फंसाया और प्रेम विवाह कर लिया. जब दोनों को एक पुत्र की प्राप्ति हुई तो युवक ने उस महिला को घर से बेदखल कर वापस अपने मायके भेज दिया. मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पिछले 5 वर्षों से एक महिला अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना झेल रही है. उक्त महिला का कहना है उसने अपने ममेरे भाई के साथ प्रेम विवाह रचाया था. शादी के एक साल पश्चात पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसे घर से चले जाने को कहा. पीड़ित महिला ने अपनी पहचान सुलतानगंज के इस्लामनगर निवासी मो नसीम अंसारी की नेहा खातून (25) बताया है.

 प्रेम जाल में फंसाकर किया प्रेम विवाह

मामले को लेकर पीड़ित युवती का कहना है कि 6 साल पूर्व उसे बिहपुर निवासी मोहम्मद मुजीब उर रहमान के पुत्र मोहम्मद शहबाज (34) के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था. दोनों रिश्ते में  मेरे फुफेरे भाई बहन लगते हैं, और दोनों ने अपने अपने परिजनों को शादी की इच्छा जाहिर की हालांकि दोनों परिवार के लोग शादी को लेकर रजामंदी देने को तैयार नहीं थे. जबकि बाद में दोनों ने अपनी मनमर्जी से निकाह कर लिया. पीड़िता ने बताया की शादी के एक साल पूर्व ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे जब वह तीन महीने की गर्भवती थी. दहेज नहीं दे पाने पर उसके साथ बेरहमी से पिटाई भी करने लगे।. महिला ने अपने जेठ मोहम्मद जुबेर मोहम्मद खुर्शीद देवर गुलजार सास अनवरी खातून पर उसके साथ गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पीड़िता नेहा अपने माता-पिता के घर इस्लामनगर चली गई.

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं और ससुराल वालों द्वारा उनकी बेटी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने से वह काफी चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, बावजूद इसके वह अपनी बेटी और उसके पांच वर्षीय पुत्र का पालन करते हैं. जबकि उन्होंने नेहा के ससुराल वालों की हर मांग पूरी करने को तैयार हैं, लेकिन यह है कि कही ससुरालवाले पैसा दे देने के बावजूद कहीं उनकी बेटी की हत्या ना कर दें.  पीड़ित परिजन के द्वारा 5 साल पूर्व में कोर्ट के माध्यम से लिखित आवेदन दिया गया था. लेकिन उनका कहना है कि मामले के संदर्भ में किसी तरह की कोई जांच नहीं हुई. जबकि बीते दिनों वे लोग थाने में गए तो उनका आवेदन दर्ज़ करा लिया गया, लेकिन लड़की के ससुराल वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई.

मामला पहुंचा थाने

पीड़िता नेहा के पिता मोहम्मद नसीम ने बताया कि जब वे मामले की पूछताछ करने थाने में गए. उन्हें टालमटोल कर जवाब दिया जाता था. पुलिस वालों ने कहा कि यह मसला पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र का है. रिपोर्ट वहां भेज दी गई है. मामले का सुला वही हो पाएगी. पीड़ीता ने केस के आईओ मोहम्मद सईद पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कभी भी थाने में अपनी फरियाद लेकर जाते हैं, तो आईओ फटकार लगाते हुए उसे चले जाने को कहते हैं. उनका कहना है कि लड़का दिल्ली में रहता है. अगर युवती को ससुराल में रहना है तो वह खुद से ही चली जाए. जबकि पीड़िता परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि बिना बांड भराए अगर वह लोग नेहा को उसके ससुराल लेते जाएंगे तो कल को उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी कौन लेगा. इसी संदर्भ में पीड़िता अपने पिता के साथ सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय पहुंची और उन्होंने एसएसपी से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है. जबकि लड़का किसी तरह से भी अपनी पत्नी और बच्चे को रखने के लिए तैयार नहीं.

Saffrn

Trending News

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img