बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और धनबाद से रेल सेवा बढाने पर हुई बात

Giridih :कोयलांचल प्रमंडल के व्यापारियों व उद्यमियों के साथ फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की बैठक आज गिरिडीह के होटल वृंदावन में संपन्न हुई।

बैठक का आयोजन फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के द्वारा आयोजित कराया गया था जिसमें चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल और प्रवीण जैन छाबडा शामिल हुए।

बैठक में धनबाद जिला चैंबर, बैंकमोड चैंबर, जैनामोड चैंबर, सिंदरी चैंबर और गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

धनबाद जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका और सचिव अजय लाल ने जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और धनबाद से रेल सेवा बढाने की बात कही।

बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और धनबाद से रेल सेवा बढाने पर हुई बात

गिरिडीह जिला चैंबर के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने गिरिडीह की मुख्य समस्या जैसे रिंग रोड का अभाव, गिरिडीह पचंबा रोड का चौडीकरण, सरकार द्वारा घोषित गिरिडीह के प्रत्येक उपभोक्ता को डीवीसी से बिजली प्रदान करने में हो रही देरी, गिरिडीह में प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस बल का अभाव, कमांड एरिया के 2 किमी. रेडियस में विकसित लौह एवं अन्य उद्योगों के क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल करने, पाकी क्षेत्र में सडक, नाली आदि का निर्माण की आवष्यकता बताई।

गिरिडीह चैंबर के संरक्षक अशोक जैन ने गिरिडीह में खत्म होते माइका उद्योग पर चिंता जताई और फेडरेषन से अनुरोध किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित माईका ढिबरा पॉलिसी राज्य में लागू करने और बंद पडे माईका उद्योगों को चालू करने के लिए अनुरोध किया।

यह कहा कि माईका का निर्यात बंद होने से राज्य सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। बैठक में धनबाद जिला चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, धनबाद इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा, जैनामोड चैंबर के अध्यक्ष संजय कुमार, झारखण्ड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल और प्रवीण जैन छाबडा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और धनबाद से रेल सेवा बढाने पर हुई बात

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन ने विस्तार से प्रत्येक बिंदुओं का जिक्र करते हुए कोयलांचल प्रमंडल के व्यापारियों व उद्यमियों द्वारा सुझाये गये सभी समस्याओं के जल्द समाधान हेतु विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता के लिए आश्वस्त किया।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के प्रयासों से जिले के 12 उद्यमियों को झारखण्ड चैंबर का सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान 8 अन्य व्यापारियों ने झारखण्ड चैंबर की सदस्यता के लिए आवेदन भी दिया। बैठक को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह सलूजा का विशेष योगदान रहा। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित सभी जिलों के चैंबर के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। अंत में चैंबर की प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की।

बैठक में श्रवण केडिया, प्रदीप जैन, विकास खेतान, प्रमोद गोयल, दिनेष खेतान, प्रवीण बागडिया, संजय भूडोलिया, राकेश मोदी, प्रभाकर बागरिया, गोपाल बागरिया, संजय कुमार, कन्हैया विश्वकर्मा, मयंक राजगढिया, नीलकमल भरतीया, निर्मल कुमार, विकास मोदी, विकास जालान, अंकित बागडिया सहित गिरिडीह जिले के लगभग 40 सदस्य उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज...

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।Jharkhand...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img