मुंगेर : ईस्ट कॉलोनी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या-15 स्थित नयागांव हाजिरी गली में एक सेवानिवृत शिक्षक के घर में चोरों ने लगभग पांच लाख रुपए मूल्य की सामान चोरी कर फरार हो गए। बताते चलें कि शनिवार की रात नयागांव हाजिरी गली के समीप बंद पड़ा सेवानिवृत शिक्षक महेश चंद्र झा का घर के चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख नगद, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़ा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गएl जब गृह स्वामी जब अपना घर पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है और घर में रखे अलमीरा गोदरेज टूटा हुआ है।
बता दें कि घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरों ने सेवानिवृत्ति हुए शिक्षक की घर में चोरी कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट


