बाढ़ बनारसी घाट दुर्गा मंदिर का दानपेटी का ताला तोड़ चोरों ने की चोरी

बाढ़ : एक पखवाड़े पहले ग्रामीण एसपी ने बनारसी घाट दुर्गा मंदिर के पास टीओपी पुलिस सेंटर का उद्घाटन किया था। लेकिन सोमवार की देर रात चोरों ने बनारसी घाट जगजननी दुर्गा मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़ उसमें रखे रुपयों की चोरी कर ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को आरती पूजा के बाद मंदिर बंद कर सबलोग घर चले गए। उसके बाद देर रात्रि जब सबलोग सो गए तो अज्ञात चोरों ने मंदिर का दानपेटी चुरा लिए।

सुबह जब लोगों ने देखा कि मंदिर का दानपेटी नहीं है तो हो हल्ला किया। खोजबीन करने पर दानपेटी जगन्नाथन हाई स्कूल के पास ईदगाह के पास एक सुनसान खंडहर दान पत्र पड़ा हुआ मिला जिसमें से सारे रुपये निकाले जा चुके थे। उसके बाद 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। दुर्गा मंदिर के रख रखाव करने वाले गुड्डू ने बताया कि दानपेटी से करीब दस हज़ार रुपये चुरा लिए गए।

रामचन्द्र प्रसाद ने बताया कि बगल में पुलिस की चौकी है बावजूद इसके इस तरह की घटना का होना चिंतनीय है। यह पुलिस के लिए चुनौती है। हांलाकि मंदिर के सामने चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें चोरों की तस्वीर कैद हो जाने की संभावना है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का बचना मुश्किल होगा। वहीं घटनास्थल से कुछ दूर पर खड़ा एक पिकअप वैन से अज्ञात चोरों ने 10 पैकेट मसूर का दाल भी चोरी कर लिया जिसका भी अता पता नहीं चला। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती है सवेरा चौक के पास भी दान पत्र से चोरी होने की घटना सामने आ रही है।

https://22scope.com/newly-elected-ward-member-shot-dead-in-flood/

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img