Third Phase : बिहार में आज 5 सीटों हो रहे हैं चुनाव, वोटिंग शुरू

पटना : लोकसभा चुनाव चल रहा है। बिहार सहित देश में तीसरे चरण में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में कुल 1.85 लाख पोलिंग स्टेशन पर 17.24 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। इसमें 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाता हैं। तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज यानी सात मई को सुबह सात बजे से शुरू हो गई है।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

बिहार में 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव

आपको बता दें कि बिहार में तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया सीट पर मतदान हो रहा है। 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पहली बार 18 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1,45,482 है। मैदान में बीजेपी, जदयू और राजद समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। तीसरे चरण में 98 लाख 60 हजार 357 वोटर मतदान करेंगे।

झंझारपुर में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,04,544 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9,57,507 है। जबकि थर्ड जेंडर 89 है। टोटल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 30 हजार 40 है। सुपौल में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,96,756 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9,30,410 है। थर्ड जेंडर 41 हैं। सुपौल में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 27207 है। अररिया में पुरुष कुल मतदाताओं की संख्या 10,49,982 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9,96,857 है। थर्ड जेंडर 50 है। अररिया में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 18,767 है।

मधेपुरा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 74,259 है। महिला मतदाताओं की संख्या 9,96,857 है। थर्ड जेंडर 50 है। कुल मतदाताओं की संख्या मधेपुरा में 20 लाख 7166 है। खगड़िया में पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 63,032। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 71,137 है। थर्ड जेंडर 48 है। खगड़िया में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 4,00,217 है। आज पांचों लोकसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 51 लाख 29,473 मतदान करेंगे। महिला मतदाता 47 लाख 3602 मतदान करेंगे। थर्ड डेंजर 322 मतदान करेंगे। पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 98 लाख 60 हजार 397 है।

यह भी पढ़े : खगड़िया में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हो रहा है मतदान, जिला प्रशासन मुस्तैद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img