Breaking: Koderma में खेलने के दौरान तालाब में डूबे तीन बच्चे, हुई मौत

25
koderma
Advertisment

Koderma: Koderma के जयनगर थाना क्षेत्र के कोसमाडीह में शनिवार की रात एक हृदयविदारक घटना हुई। गांव के पास स्थित खोंडा आहार में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 9 साल की प्रियांशु कुमारी, 7 साल का रोहित शर्मा और 9 साल की संध्या कुमारी की डूबने से मौत हो गई है। तीनों बच्चे कोसमाडीह, जयनगर के निवासी थे।

Advertisment

तीनों बच्चों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे दोपहर तीन अपने घर से निकले थे, लंबे समय तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान बगल के खोंडा आहार में एक बच्चे का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ देखा गया। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में फैलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों बच्चों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Advertisement