मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला को गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती

222
मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला को गोलियों से भूना,अस्पताल में भर्ती
Advertisment

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की सुबह बेला औद्योगिक क्षेत्र के फेज वन में महिला संस्कृति को गोलियों से भून डाला। दो गोली महिला के पेट और पीठ में लगी है। उसे स्थानीय दो व्यक्ति ने ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि बेला फेज वन के इंडस्ट्रियल एरिया में महिला काम करती है। वह स्कूटी से कंपनी जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी पीछे से आए और उसपर गोलियां बरसा दी। इसमें दो गोली महिला के पेट और फिर पीठ में गोली लगी।

Advertisment

स्थानीय लोगों ने बताया पांच राउंड गोली चलने की आवाज सुनायी दी। दो राउंड हवाई फायरिंग की गई है। जबकि, तीन गोली महिला को मारी गई है। बताया जाता है महिला मिठनपुरा थाना के रामबाग इलाके की रहने वाली है। सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने घटना की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। स्थानीय लोगो से घटना के संबंध में जानकारी लिया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें काले रंग के पल्सर पर सवार तीन अपराधी देखे गए।

जानकारी के अनुसार, महिला से पूर्व में भी इसी इलाके में मारपीट की गई थी। इसके बाद गोलीबारी हुई। सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया की महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। महिला के फर्द बयान के बाद ही घटना के संबंध में विशेष जानकारी हो सकेगी। बेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में बैंक लुटेरे द्वारा पुलिस टीम पर हमला, जवाबी फायरिंग में 2 अपराधियों को लगी गोली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates