Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

RJD के 2 विधायक विभा देवी व छोटे लाल राय ने थामा JDU का हाथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो विधायक ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया। परसा विधायक छोटे लाल राय और नवादा विधायक विभा देवी जदयू में शामिल हो गईं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों को पार्टी में शामिल कराया। रजौली से राजद विधायक प्रकाश वीर कल यानी 14 अक्टूबर को जदयू ज्वाइन करेंगे। बता दें कि ये तीनों विधायक कल ही राजद पार्टी से इस्तीफा दिया था। कुछ दिन पहले वीभा देवी और प्रकाश वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता, प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े अपराधी प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को पुलिस ने हथियार, बम और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। धनबाद एसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता प्रिंस खान गुर्गे के सैफी उर्फ मेजर धनबाद के विभिन्न व्यवसायियों को फोन कर लगातार रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन अपराधियों के आर्थिक स्रोतों का पता लगाने, शूटरों एवं...

Hazaribagh: हार्डकोर नक्सली सुनील गंझू गिरफ्तार, 42 मामलों में था वांछित

Hazaribagh: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार्डकोर माओवादी और पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 42 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। झारखंड का “टेरर” कहा जाने वाला यह दुर्दांत नक्सली बेलतू नरसंहार जैसे चर्चित कांड में भी शामिल था, जिसमें 13 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की गई थी।Hazaribagh: एसपी ने बताया एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर जोराकाट इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुनील गंझू बताया। वह मूल रूप से चतरा...

बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 35 देशों के 2500 बौद्ध विद्वान जुटे

गया : बिहार के बोधगया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संघ फोरम का शुभारंभ हुआ। बोधगया के सांस्कृतिक केंद्र में इसका उद्घाटन बौद्ध धर्म गुुरू दलाई लामा के द्वारा किया गया। अंतरराष्ट्रीय संघ फोरम के तीन दिवसीय सम्मेलन में 35 देशों के करीब 2500 बौद्ध धर्म के विद्वान जुटे हैं। इस मौके पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी शामिल हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय संघ फोरम के तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को बोधगया में हुआ है। यह सम्मेलन तीन दिवसीय है। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में तीन दिनों तक बौद्ध धर्म, पाली और संस्कृत भाषाओं के परंपराओं की आधुनिकता पर चर्चा की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय स्थली बोधगया में इस तरह का पहला आयोजन है। इसमें 21वीं सदी में बौद्ध धर्म के विकसित होने का के संबंध में जानकारी और बौद्ध धर्म की शिक्षा पर चर्चा भी की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम के तीन दिवसीय सम्मेलन में बौद्ध धर्म से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। 21वीं सदी में बौद्ध धर्म के विकसित होने से संबंधित तथ्यों पर भी बौद्ध धर्म के विद्वान अपना मंतव्य देंगे। विभिन्न भाषाओं में एफएम पर इसका प्रसारण भी किया जाएगा।

इसमें दक्षिण एशियाई देशों के पाली परंपराओं के कलाकारों के अलावे तिब्बत के संस्कृत परंपरा के कलाकार एक मंच पर दिखेगें। इस दौरान नृत्य प्रस्तुति भी होगी। बौद्ध धर्म के विद्वान वक्ताओं के द्वारा तीनों दिन बौद्ध धर्म में पाली और संस्कृत भाषाओं के परंपराओं के अनुसार इसकी आधुनिकता पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय सम्मेलन का लक्ष्य कुछ जटिल पहलूओं पर ध्यान आकर्षण करना और 21 वीं सदी में बौद्ध धर्म की विकसित भूमिका के संबंध में जानकारी हासिल करनी है।

इस सम्मेलन में 35 देशों के 25 सौ से ज्यादा संघ के सदस्य शामिल हुए हैं। इसमें भारत, थाईलैंड, म्यांमार, श्रीलंका, कंबोडिया, बांग्लादेश, लाओस, भूटान, नेपाल, वियतनाम, ताइवान, जापान, कोरिया, रूस और मंगोलिया सहित अन्य देशों के सदस्य शामिल हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन के बाद 23 दिसंबर को महाबोधि मंदिर में विश्व शांति के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें परम पावन बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा शामिल होंगे और संघ के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस दौरान बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बोधि चिंत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बोधि चिंत के अभ्यास से ही खुद को शांति और दूसरे को सूख पहुंचा सकते है, दूसरे को सुख पहुंचाना ही धर्म है। इसलिए बोधि चिंत का अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन की अवधारणा ही दूसरे को सुख पहुंचाना है। यदि दूसरों को सुख नहीं पहुंचाया गया तो जीवन का कोई मतलब नहीं है इसलिए सभी धर्म बंधु बोधि चिंत का अभ्यास करें।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Related Posts

आचार संहिता लागू होने के 7वें दिन पहली बड़ी बरामदगी, बाइक...

आचार संहिता लागू होने के सातवें दिन पहली बड़ी बरामदगी, बाइक सवार दो युवकों से 19.95 लाख रुपए बरामद गयाजी : विधानसभा चुनाव की आचार...

अपनी ही अर्थी पर लेटे मोहनलाल”: जिंदा शख्स की निकली अंतिम...

गया जिले के कोंची गांव में 74 वर्षीय मोहनलाल ने जीवित रहते अपनी अंतिम यात्रा निकाली, बैंडबाजे और ‘राम नाम सत्य है’ के बीच...

जनसुराज प्रत्याशी लक्ष्मण मांझी बोले, रोजगार, शिक्षा और कानून व्यवस्था में...

जनसुराज प्रत्याशी लक्ष्मण मांझी बोले, रोजगार, शिक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी ने बोधगया...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel