
Advertisment
आरा : जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गीधा स्थित गैस एजेंसी गेट के सामने गुरुवार की सुबह ट्रक ने बुलेट सवार प्रोफेसर पुत्र को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार, मृतक गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव वार्ड नंबर-5 निवासी रमेश कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु है एवं वह एमबीए का छात्र था।
Advertisment
यह भी पढ़े : भोजपुर के नए जिलाधिकारी ने DM कार्यालय का किया निरीक्षण
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Advertisement




