धनबाद : कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन बीसीसीएल शाखा केंद्रीय कमेटी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ. चुनाव का आयोजन कोयला भवन मुख्यालय के कम्यूनिटी हॉल में हुआ. इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशी मैदान भाग्य आजमाया. चुनाव में कुल तेरह सौ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
चुनाव संपन्न होने के बाद मतों की गिनती हुई. जिसमें कोयला भवन एरिया के अध्यक्ष पद पर तुषार सिंह एवं महासचिव पद पर प्रशान्त मिश्र विजयी हुए. वहीं विजयी प्रतिनिधियों ने मीडिया को बताया कि ऑफिसर एसोसिएशन का नेतृत्व करने का मौका उन्हें मिला है. यहां जितने भी ऑफिसर कोयला भवन समेत तमाम अलग-अलग एरिया में लोग तैनात हैं, उनकी परेशानियों के लिए मुख्यालय स्तर तक हम लड़ाई लड़ेंगे. इसके अलावे उनके आवास, एसओई, चिकित्सा भत्ता जैसी ज्वलंत समस्या को दूर किया जाएगा.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव


