सहरसा : सहरसा में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा आशीष कुमार उर्फ जग्गा यादव को गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। जग्गा यादव अपने भाई मनीष यादव के आवास पर उनसे मिलने आया था। पहले से घात लगाए अपराधियों ने जग्गा यादव के ऊपर गोली चला दिया। गोली जग्गा यादव के पेट में लगी जिसे आनन- फानन में सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। गोली लगने की घटना सदर थाना से महज तीन सौ मीटर के दूरी पर हुई।

जग्गा यादव भी अपराध के दुनियां में है और कई बार जेल जा चुका है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जग्गा यादव भी अपराध के दुनियां में है और कई बार जेल जा चुका है। विगत वर्ष पूर्व सहरसा के एक युवा को गोली मारने के बाद जग्गा यादव अपराध के क्षेत्र में लोकप्रिय हुआ था। हालांकि घटना के बाद मामले की जांच में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और डीएसपी केपी सिंह मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
वहीं इस मामले को लेकर डॉक्टर विजय शंकर ने बताया कि पंजरे में दाहिने तरफ गोली लगी और बाएं तरफ गोली फंसी हुई है। ब्लड के लिए बोला गया है सिटी स्कैन एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद उनका सर्जरी करेगें। घटना के बाद रात से लेकर अहले सुबह तक माहौल पूरे इलाके में गरम है। पुलिस द्वारा घटना के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। वैसे घटना के बाद डीएसपी ने जानकारी दिया कि गोली लगी है। पुराने उत्पाद कार्यलय के समीप इलाज जारी है, आगे की करवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा, एक बच्चा भी किया बरामद
यह भी देखें :
राजीब झा की रिपोर्ट
Highlights


