पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना : केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर नई दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे पर हम लोग की मांग कायम है और उसे पर केंद्र सरकार विचार करेगी। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि संगठन मजबूत होगा और 2025 का महाभारत हम लोग जीतेंगे। लगातार बिहार में गिर रहे पुल पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच होगी और जांच चल रही है।

यह भी पढ़े : JDU के नए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज आएंगे पटना, भव्य स्वागत की तैयारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Share with family and friends: