खतरे में हिंदू नहीं, खतरे में भारतीय जनता पार्टी है- उपेन्द्र कुशवाहा

Patna– खतरे में हिंदू नहीं, खतरे में भारतीय जनता पार्टी है – जदयू संसदीय बोर्ड के

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि

बिहार की सत्ता गंवाने के बाद  भाजपा की ओर से गिरी हुई राजनीति की जा रही है.

भाजपा की ओर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल अंसारी के विष्णुपद मंदिर जाने के विवाद पर 

उन्होंने कहा कि इस देश में कभी खतरे में हिंदू नहीं था,

खतरे में भारतीय जनता पार्टी है. हिन्दू कभी खत्म नहीं होने वाला,

लेकिन भाजपा का खात्मा नजदीक है.

भाजपा के लोग बेवजह की बातें कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

हम सभी हर धार्मिक स्थलों में जाते हैं. किसी भी धार्मिक स्थल पर जाने पर किसी को प्रतिबंध नहीं है.

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद से सबसे योग्य उम्मीदवारा- उपेन्द्र कुशवाहा

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार होने का दावा करते हुए

उन्होंने कहा कि उनके अंदर प्रधानमंत्री बनने के हर गूण मौजूद है.

यदि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह हर बिहारी के लिए गर्व की बात होगी.

हमारी कोशिश होगी की सभी विपक्षी दल एक साथ आएं और

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रुप में स्वीकार करें.  

यहां बतला दें कि मंत्रीमंडल विस्तार के बाद उपेन्द्र कुशवाहा

कुछ दिनों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए थें,

जिसको लेकर मीडिया में कयासों का दौर शुरु हो चुका था,

लेकिन बाद उपेन्द्र कुशवाहा सामने आये और बतलाया कि

वह अपने परिवार के साथ एक यात्रा पर थें,

उनके अन्दर कहीं से भी कोई मंत्री पद की लालसा नहीं हैं.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img