वनवासी महिला की मौत - रोहतास के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में वनवासी महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में उग्र लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की.
Google पर 22Scope चुनेंROHTAS: वनवासी महिला की मौत – रोहतास के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में वनवासी महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में उग्र लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की. लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारियों पर महिला का बलात्कार कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. प्रदर्शनकारियों ने हंगामे और प्रदर्शन के बीच एक वन विभाग का पदाधिकारी घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है.

वनवासी महिला की मौत – वनकर्मियों पर आक्रोशित लोगों ने किया हमला

आदिवासी महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर वन्यकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें एक वन विभाग कर्मी बुरी तरह घायल हो गए. घायल कर्मी ने वन विभाग पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि बुधवार को कैमूर पहाड़ी पर कुछ आदिवासी महिलाओं का जत्था लकड़ी काटने गया हुआ था, जो वन विभाग के सिपाहियों को देख भागने लगी. भागने के क्रम में एक महिला का पैर फिसल गया जिसमें उसकी मौत हो गई.

आक्रोशित लोगों ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
आक्रोशित लोगों वन विभाग के कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा
कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिससे उसकी
दर्दनाक मौत हो गई. मौत की सूचना पाकर नागा टोला के
आदिवासियों ने वन विभाग तथा थाने का घेराव कर लिया.
मौके पर पहुंचे डेहरी एसडीएम व डीएसपी ने उग्र लोगों
को समझाने बुझाने का प्रयास किया. जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार
और एसपी विनीत कुमार के समझाने के बाद सड़क से जाम हटाया गया.
रिपोर्ट: दयानंद तिवारी
- Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82 तालाबों-पोखरों पर होगी अर्घ्य की व्यवस्था
- Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ, संरक्षण और आधुनिक तकनीक पर हुआ मंथन
- Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद सख्त, 90 दिनों का अल्टीमेटम
Highlights

















