पटना : खबर राजधानी पटना शहर जहां स्कूल में पुलिस कैंप खुले जाने को लेकर छात्राओं ने सड़क जामकर हंगामा किया है। दीघा इलाके में इंद्र प्रसाद सिंह गंगा स्थली उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका ज्ञानपीठ की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पुरुष पुलिस कैंप खोल दिए जाने से उनके पठन-पाठन में बाधा आ रही है। नाराज छात्राओं द्वारा सड़क जाम किए जाने से पटना दानापुर रोड पर यातायात बाधित हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और समझाने बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
https://22scope.com/fire-broke-out-in-the-ctet-examination-center-students-uproar/
चंदन तिवारी की रिपोर्ट







