डार्क सर्कल्स से पाए आज़ादी, इस्तेमाल करे ये घरेलु नुश्खे

आजकल की तेज और भागदौड़ भरी जिंदगी की अपनी चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों की तेज स्पीड को मेंटेन करने के लिए इंसान कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठकर 10 से 12 घंटे तक काम करता है। असल में डेस्क जॉब करने वाले ज्यादातर लोग आजकल आंखों के चारों तरफ काले घेरे होने की समस्या से परेशान हैं। काले घेरे या डार्क सर्कल किसी के लिए भी खतरे की घंटी हो सकते हैं।

कैसे दूर करे डार्क सर्कल्स

जानिए आंखों के काले घेरे दूर करने के उपाय

1. टमाटर और नींबू;

टमाटर डार्क सर्कल को कम करने के साथ ही त्वचा को भी कोमल बनाता हैं। एक चम्मच टमाटर के जूस में एक चम्मच नींबू मिलाकर इस मिक्सचर को आँखों के निचे लगाइए।

इसे 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर धो लीजिए। ये उपाय दिन में दो बार करने पर डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

2. कच्चे आलू का रस

आलू डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने का बेहतरीन उपाय है। कच्चे आलू का जूस निकाल कर रुई को आलू के जूस में भिगोकर आंखों पर रखिए। 

ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। एक हफ्ते के अंदर आपको असर दिखने लगेगा। 

3. टी-बैग

टी-बैग की मदद से भी आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए ग्रीन टी का बैग बेहतर होता है। ग्रीन टी के बैग को इस्तेमाल करने के बाद फ्रिज में रख दें।

जब ये टी-बैग पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इन्हें आंखों पर रखिए। ठंडा टी–बैग काफी असर दार साबित होगा।

4. बादाम का तेल 

बादाम में काफी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। बादाम का तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है। डार्क सर्कल्स के लिए रात में थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर आंखों के आसपास लगाएं। 

हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाएं। सुबह उठकर आंखों को ठंडे पानी से अच्छे से धो डालें। हफ्ते भर में असर दिखने लगेगा। 

5. ठंडा दूध

ठंडे दूध के लगातार इस्तेमाल से न सिर्फ आप डार्क सर्कल्स खत्म कर सकते हैं, बल्कि अपनी आंखें भी बेहतर कर सकते हैं। ठंडे दूध में रुई डुबोकर उसे डार्क सर्कल्स वाली जगह पर 10 मिनट तक रखे और फिर सादे पानी से धो ले।

6. संतरे का जूस 

संतरे का जूस डार्क सर्कल्स हटाने में भी मदद कर सकता है। संतरे के जूस में कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाकर डार्क सिर्क्ल्स के ऊपर लगाये।इसे डार्क सर्कल्स घटने लगेंगी साथ ही आँखों की चमक में भी बढ़ोतरी होगी।

7. खीरा 

खीरे को आधे घंटे तक फ्रिज में रखना होगा और फिर उनकी स्लाइस काटकर आंखों पर रखनी होंगी। इन स्लाइसेस को 10 मिनट तक आंखों पर रखा रहने दें और फिर आंखें धो लें। आप फ्रेश महसूस करेंगे और कुछ दिनों में डार्क सर्कल्स भी कम होने लगेंगे। 

8. गुलाब जल 

गुलाब जल को आप क्लींजिंग और डार्क सर्कल मिटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रुई को गुलाबजल में भिगोकर डार्क सर्कल पर रखिए। 

15 मिनट रुई को आंखों पर रखे रहें और फिर ठंडे पानी से आंखें धो लीजिए। एक महीने तक लगातार यह प्रॉसेस करने पर असर दिखने लगेगा। 

9. छाछ और हल्दी 

दो चम्मच छाछ में चम्मच भर हल्दी मिला कर पेस्ट बना ले और इसे डार्क सर्किल पर लगाकर 10 मिनट तक लगे रहने दीजिये ,फिर गर्म पानी से धो ले।

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img