पटना : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बिहार आने के बाद विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। विजय सिन्हा ने कहा कि बीजेपी किसी जाति का, किसी धर्म का और न है किसी परिवार की पार्टी है ये सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है।
विजय सिन्हा ने कहा कि आज एक गरीब का बेटा मोहन यादव जो एमपी का सीएम बना है, वो सामूहिक नेतृत्व का ही फैसला है। वहीं राजद और जदयू द्वारा कहा गया कि पूरे देश में यादव समाज का एक ही नेता लालू यादव हैं। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि न्यायालय का सजायाफ्ता, एक भ्रष्टाचारी और वंशवादी व्यक्ति किसी जाति का आदर्श नहीं हो सकता है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







