JEHANABAD में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान, डीएम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ने की अपील की

298
JEHANABAD
JEHANABAD में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान, डीएम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ने की अपील की
Advertisment

जहानाबाद: जहानाबाद जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरे जोर-जोर से कर रही है। पहले चरण की मतदान कम प्रतिशत होने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसीलिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न तरह के कार्यक्रम चला रही है। बुधवार को डीएम अलंकृता पांडे के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जीविका दीदी, सरकारी कर्मी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Advertisment

डीएम ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य है मतदाताओं को जागरूक करना। 1 जून को जिले में मतदान होना है, मतदान केंद्र पर जाकर मतदान जरूर करें। गर्मी के कारण मतदाता घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं इसीलिए मतदाताओं को जागरूक करना है कि जिस तरह से अपने जरूरी काम कई बाधाओं के बाद भी करते हैं, उसी तरह से मतदान जरूर करें। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है, मतदाताओं को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो इसके देखते हुए सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है।

पदाधिकारी सभी मतदान केदो का निरीक्षण कर सभी तरह के सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एक जून को भारी संख्या में मतदान कर जिले के पिछले रिकार्ड को तोड़ने का काम करें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मतदाता की संख्या बढ़ती जा रही है और मतदान की संख्या घटती जा रही है। इससे प्रतीत होता है कि आम लोग मतदान के प्रति रुचि कम ले रहे हैं, इसीलिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने मतदान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।

सभी समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों से उन्होंने अपील की कि सभी लोग मतदाताओं को जागरूक करें और इस लोकतंत्र पर्व को उत्साह के साथ मनाने का काम करें।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में नहीं थम रही मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD JEHANABAD

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates