रांची : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में कुल 9,819 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसमें 30, 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें 17,437 महिलाएं भी मैदान में है. इस चरण की कुल 9,819 सीटों में 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. 21 जिलों में 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. इसके लिए 1117 ग्राम पंचायतों में 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पहले फेज की मतगणना 17 मई को होगी.
बता दें कि झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा व खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,117 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है. पहले फेज में जिन 14,079 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है उनमें 5,704 संवेदनशील तथा 5,450 अति संवेदनशील हैं.
17 मई को मतगणना
पहले चरण में ग्राम पंचायत सदस्यों की 7,304 सीटों, मुखिया के 1,117, पंचायत समिति सदस्यों के 1,256 तथा जिला परिषद सदस्यों की 143 सीटों पर चुनाव होना है. ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17,822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 815 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस चरण में पड़े मतों की गणना 17 मई को होगी.
14,079 मतदान केंद्र बनाये गए
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 14, 079 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. इस चरण में कुल मतदाता 52,22,815 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 26,76,109 हैं, महिला मतदाता 25,46,688 और थर्ड जेंडर मतदाता 18 हैं.
इन प्रखंडों में हो रहा मतदान
रांची: बुंडू, राहे, सोनाहातू, तमाड़
गढ़वा: चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया, बड़गढ़
पलामू: मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज, उंटारी रोड
लातेहार: सरयू, लातेहार, चंदवा
चतरा: प्रज्ञतापपुर, कुंदा, चतरा
हजारीबाग: चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा
गिरिडीह: जमुआ, गिरिडीह, गांडेय
देवघर: मोहनपुर, देवघर, देवीपुर
गोड्डा: पोड़ेयाहाट, गोड्डा, सुंदर पहाड़ी
साहिबगंज: बोरियो, पतना, बरहड़वा
पाकुड़: पाकुड़
दुमका: रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा
धनबाद: तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टुंडी
बोकारो: गोमिया, पेटरवार
रामगढ़: दुलमी, चितरपुर, गोला
लोहरदगा: पेशरार, किस्को
गुमला: रायडीह, सिसई, भरनो
सिमडेगा: कुरडेग, करसई, बोलबा
प. सिंहभूम: पाकरटांड, बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा
सरायकेला खरसावां: ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह, चांडिल
पूर्वी सिंहभूम: घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, गुडाबांदा
गेहूं के निर्यात पर सरकार ने लगाई तत्काल रोक, जानिए वजह
Jharkhand Panchayat Chunav: जानिए इन जिलों में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
गिरिडीह में मतगणना की तैयारी पूरी, बूथों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था
Highlights


