RJD ने किसे दिया आरक्षण? भाजपा ने कहा ‘पहले अपनी पार्टी में लागू करें, तब….’

पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष आरक्षण, स्मार्ट मीटर समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सदन में हंगामा कर रहा है। विपक्ष ने सदन के बाहर भी आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन कर रही है। आरक्षण के मुद्दे पर राजद के प्रदर्शन पर सत्ता पक्ष के नेता लगातार हमलावर हैं और सवाल कर रहे हैं कि राज्य में जब उनकी पार्टी की 15 वर्षों तक शासन रही तो कितने लोगों को आरक्षण दिया था कि आज प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी कड़ी में भाजपा के विधायक हरिभूषण भी राजद और तेजस्वी यादव पर हमलावर रहे। उन्होंने तेजस्वी पर हमला करते हुए पूछा कि वे किस आरक्षण की मांग को लेकर आज प्रदर्शन कर रहे हैं।जब उनके माता पिता का शासन था राज्य में तो वे बताएं कि तब उन्होंने किसे आरक्षण दिया था। आज राज्य में गरीबों को अगर किसी ने आरक्षण दिया है तो वह नीतीश कुमार और एनडए की सरकार ने दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव के बयान कि वे झूठ बोलते हैं, उन्हें शर्म से डूब मरना चाहिए पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक हरिभूषण ने कहा किमंडल कमीशन के वक्त या उनके माता पिता के समय पर भाजपा नहीं थी क्या जो वे कुछ भी बोल रहे हैं। वे आरक्षण की बात करते हैं तो उन्हें सबसे पहले आरक्षण अपनी पार्टी में लागू करना चाहिए फिर वे बात करें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Home Minister से को प्रकाश पर्व में आने का दिया निमंत्रण, कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img