रांची: 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है।
विधान सभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने इस को लेकर अलग-अलग विभागों के अधिकरियों के साथ बैठक की।
स्पीकर ने पिछले सत्र में लंबित सवालों, ध्यानकर्षण,निवेदन,शृन्यकाल, आश्वासन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया इस दौरान स्पीकर ने कहा कि अब तक शून्यकाल की 1935 में से 1255 सवालों के जवाब विधानसभा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
स्पीकर ने बजट सत्र में पेश होने वाले विधायकों और संशोधित होने वाले विधायकों की प्रतियों को भी विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव एल ख्यांगते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।







