रांचीः राज्य में आज झारखंड कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। चंपाई सोरेन की नई सरकार का आज विस्तार किया जाएगा।
कैबिनेट विस्तार से पहले गठबंधन दल के कांग्रेस कोटे के विधायक नाराज बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई विधायक कैबिनेट में नए चेहरे को शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस के खिजरी विधायक राजेश कच्छप, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद सहित कई युवा विधायको ने अपनी नाराजगी जताई है।







