जंगली भेड़िया ने मासूम बच्ची को बनाया अपना शिकार, खेत से शव बरामद

गोपालगंज : गोपालगंज में एक जंगली भेड़िया ने एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया हैं। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीण भेड़िए के आतंक से शाम होते ही घरों में कैंद हो जा रहे हैं और डर के साए में रह रहे हैं।बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के प्रेम सागर कुमार की पत्नी मधु कुमारी रविवार की अहले सुबह अपने नौ माह की बच्ची को घर के आंगन में सुलाकर घर की सफाई के काम में लग गई। इसी दौरान भेड़िया घर में घुस गया और बच्ची को लेकर भाग गया।

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महम्मदपुर पुलिस ने डॉग स्क्वायड व एफएसएल की मदद से काफी खोजबीन के बाद गांव के बाहर खेत से बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद किया है। इस संबंध में डीएफओ मेघा यादव ने बताया कि भेड़िया के द्वारा बच्ची को उठा लिए जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच कर रही है। अगर जंगली जानवर के द्वारा बच्ची को मारा गया होगा तो पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से जो 10 लाख रुपए का मुआवजा है उसे दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : हत्या मामले का खुलासा, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img