पटना सिटी/बेतिया : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत बजरंगबली में चंद्रमणि उत्सव पैलेस में भयंकर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की दर्जनों गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। बहुत ही मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बगल में कबाड़ी की गोदाम होने के चलते आग लगी है।
सुबह-सुबह लोगों ने उत्सव पैलेस में आग की चिंगारी देखी
बताया जाता है कि चंद्रमणि उत्सव पैलेस में सुबह-सुबह लोगों ने आग की चिंगारियां एवं धूंआ देखा। स्थानीय लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंचकर देखा तो उत्सव पैलेस में भीषण आग लगी है। उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड और स्थानीय थाना को फोन कर सूचना दी। साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन भीषण आगलगी होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

फायर बिग्रेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने की कर रहे हैं कोशिश – अधिकारी
वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी कहना है कि फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोग और काफी हद तक आग पर काबू कर लिए हैं। वहीं स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश है कि कबाड़ी के गोदाम में चलते आग लगी है और काफी छति पहुंचा है। अब यह जांच का विषय है कि आग कैसे लगी क्यों लगी है इसका पता लगाया जा रहा है।

यह भी देखें :
चीनी मिल परिसर में ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
बेतिया जिले के मझौलिया चीनी मिल परिसर में खाना बनाने के दौरान अचानक भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास में खड़ा एक ट्रक पूरी तरह उसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही मिल के कर्मचारी और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्यवश इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : जश्न के बीच मातम, गणतंत्र दिवस की झांकी में लगी आग, 5 बच्चे झुलसे स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने
अंशु झा और दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


