गिरिडीहः जिले में बीती रात हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद ग्रामीण सड़क पर उतर गए। यह घटना डुमरी मुख्य मार्ग के कठवारा-बराकर के बीच चेकनाका के समीप घटी जहां सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
शव के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया
मृतका की पहचान पांडेयडीह निवासी कुमारी देवी के रुप में की गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लाश के साथ गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग को पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोग सड़क के दोनों ओर बांस का बैरियर लगाकर नारेबाजी करने लगे।
ये भी पढ़ें-डिक्की तोड़ पैसे लूटे और फिर……
इधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पीरटांड़ बीडीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी महिला
बता दें कि मंगलवार को सीएम चम्पाई सोरेन गिरिडीह पहुंचे थे। सीएम के कार्यक्रम में शमिल होने के लिए पीरटांड़ के पांडेयडीह से जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं ऑटो में सवार होकर गिरिडीह जा रही थी।
इसी दौरान चेकनाका के समीप ऑटो दुर्घनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गयी थी, जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।







