मुंगेर : बिहार के मुंगेर से एक खबर है। कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी केलावाड़ी मोहल्ले में एक युवक सौरभ कुमार ने पंखे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सुबह साढ़े नौ बजे मृतक के पिता राज किशोर यादव बेटे को देखने आया तो कमरे का मुख्य गेट बंद पड़ा था। आवाज देने के बाद बेटे ने कोई जनाब नहीं दिया। जिसके बाद कमरे की खिड़की खोला तो देखकर दंग हो गए। सौरभ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही परिजन सहित आसपास के लोग पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। मृतक सौरभ कुमार अक्टूबर माह 2023 में जयश्री राधा रानी ट्रेंड्स के नाम से एजेंसी खोली थी। कुरकुरे और चिप्स का व्यवसाय करता था। वहीं घर के पास प्रभु नंदन के किराए के मकान लेकर व्यवसाय चलाता था। जंहा मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की उसी जगह टेबल पर शराब की बोतले, सिगरेट का पैकेट और मोबाइल था।देखने से ऐसा लगता है की रात्रि में शराब पार्टी हुई थी।
बता दें कि मृतक सौरभ के पिता राजकिशोर सदर अस्तपताल में परिचारी के पद पर है। उसने बताया कि आज सुबह बेटे के पास आया और आवाज दी। लेकिन कुछ आवाज नहीं मिला और कमरे का दरवाजा बंद था और खिड़की खुली थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात्रि में नौ बजे बेटे से मिलने उसके दोस्त अभिषेक उर्फ मिथुन, उसका शाला और नीरज मौजूद था। जिसके बाद बेटे से मिलकर हम घर चले गए। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे के दोस्त मिथुन कुमार ने हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया है। क्योंकि मधुबनी जिला में प्राइवेट कंपनी में काम करता है और कई सालो से मेरे बेटे उसके साथ रहा करता था। जब मेरा बेटा कुछ नहीं कर रहा था जिसके मैने पैसे देकर अपनी पत्नी नीलम देवी के नाम से एजेसी अक्टूबर माह में खुलवाई।
मृतक के दोस्त अभिषेक कुमार उर्फ मिथुन ने कहा कि हम अपने घर में श्राद्धकर्म में सुभाष नगर आए थे। वहीं शुक्रवार को अपने दोस्त सौरभ से मुलाकात किए थे। दोनों चाय पिए थे। जिसके बाद सौरभ ने कहा कि मेरे अकाउंट में 10 हजार रुपए पेटीएम में ट्रांसफर कर दो कंपनी को भेजना है। जिसके बाद मेने ट्रांसफर कर दिया। आज सुबह सौरभ के पिता ने फोन किया सौरभ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद में यहां पहुंचा तो लोगों ने कहा कि सौरभ को तुम्हीं ने हत्या कर दिया।जिसके बाद मेरी बातो को लोगों ने नहीं सुना और मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने मृतक के दोस्त अभिषेक कुमार उर्फ मिथुन और विकास कुमार उर्फ बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट







