Gopalganj में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में…

गोपालगंज: गोपालगंज में किराये के मकान में एक युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक तरफ परिजनों में कोहराम मच गया तो दूसरी तरफ पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताया जाता है कि युवक गोपालगंज में किराये के मकान में अपने माता पिता और भाई के साथ पिछले तीन वर्षों से रहता था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रसड़ा गांव निवासी मुन्ना सोनी के पुत्र विशाल कुमार सोनी के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि वह गोपालगंज के जंगलिया स्थित दुपट्टा सेंटर में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार रिश्तेदारी में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और मृतक को भी जाना था लेकिन इससे पहले उसने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की बहन ने जब उसे देखा तो फिर उसने शोर मचाया तब आसपास के लोग जुटे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल युवक के आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   TCH Eduserv ने C-TET परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, कुल इतने छात्र हुए सफल…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img