जिला परिषद के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव को जान से मारने की धमकी मिली

गया : बिहार के गया में जिला परिषद के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव को जान से मारने की धमकी मिली है मोबाइल से फोन कर इस तरह की धमकी दी गई.

फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा- तुम्हारे मामा की तरह तुम्हारा भी मर्डर कर देंगे.

जिला परिषद उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी  जानकारी के अनुसार, गया के जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव 30 जून को संध्या में अपने आवास गया शहर के एपी कॉलोनी में बैठे हुए थे.

तभी उनके मोबाइल पर धमकी वाला कॉल आया. धमकी देने वाले ने जान मारने की धमकी दी. कहा- ‘तुम्हारे मामा की तरह तुम्हारा भी हश्र कर देंगे.

धमकी देने वाला का नाम पूछा गया तो उसने खुद को सत्येंद्र यादव बताया. शुक्रवार शाम को कॉल आया. फोन करने वाला हत्या करने की धमकी देने लगा.

साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहा था. उसने कहा कि तुम्हारे मामा हुलास यादव की हत्या जिस तरह से हुई थी, उसी तरह तुमको भी मार देंगे. करीब 40 साल पहले हमारे मामा की हत्या हुई थी.

शीतल प्रसाद यादव, गया के जिला परिषद उपाध्यक्ष एसएसपी को दी गयी सूचना शीतल प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी एसएसपी गया को दी गई है. वहीं, इस संबंध में संबंधित मेरे क्षेत्र में पड़ने वाले रामपुर थाना को भी अवगत कराया गया है.

शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि वह पूरे जिले में विकास कार्यों को लेकर भ्रमण करते हैं. ऐसे में उनकी जान को खतरा है. जिसका उदाहरण इस तरह से सरेआम मोबाइल फोन पर हत्या की धमकी दिया जाना है.

सीडीआर खंगाल रही पुलिस : वहीं, इस तरह की घटना की जानकारी मिलते ही गया पुलिस की टीम हरकत में आ गई है. पुलिस जिला परिषद के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव को धमकी देने वाले शख्स की पहचान करनी शुरू कर दी है.

इस क्रम में धमकी देने वाले मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिटर्न (CDR) निकाला जा रहा है. फिलहाल पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है और न ही किसी की गिरफ्तारी की जा सकी है.

पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई में जुटी हुई है. धमकी वाले मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाला जा रहा है. कॉल डिटेल्स रिटर्न के आधार पर पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है. टेक्निकल सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही मामले का पुलिस खुलासा कर लेगी.

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img