Ranchi– मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने दीपावली और छठ पूजा के के छठ घाटों की सफाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा की है, साथ ही मलेरिया और डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर विजिट कर करने को कहा है. उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में कोल्ड फोगिंग और लरवासाईट व टेमीफास केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके. फिलहाल रांची नगर निगम के पास कुल 27 मशीन हैं. कोल्ड फोगिंग मशीन के अलावा टाटा एस वाहन पर सिंटेक्स की टंकी मशीन को फिट कर सभी वार्डों में रोस्टर के आधार पर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए केमिकल का छिड़काव किया जारी है.
नगर निगम की टीम को डोर-टू-डोर विजिट करने का निर्देश-मेयर डॉ. आशा लकड़ा
इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में 4-4 हैंड स्प्रे मशीन भी उपलब्ध कराए गया है. रांची नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर विजिट कर जलजमाव की जांच कर रही है. मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि दीपावली से पूर्व शहर की साफ-सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. रात में भी सफाई कार्य जारी है. झिरी स्थित डंपिंग यार्ड तक कचरा ढोने के लिए हाइवा की व्यवस्था की गई है. रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में उपलब्ध ट्रैक्टर से प्रतिदिन दो ट्रिप की जगह चार ट्रिप कचरा झिरी स्थित डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जा रहा है. साथ ही आवश्यकतानुसार वार्डों में सफाई कार्य के लिए वाहनों व सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाया जा रहा है. रांची नगर निगम के अधिकारी प्रतिदिन हो रहे सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करें और सफाई से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करें. उन्होंने अधिकारियों दीपावली से पहले सभी 53 वार्डों में साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया गया
Highlights


