इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8 मेडल राज्य के नाम

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रही है, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी दक्षता के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में इस बार बिहार के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में इस बार बिहार के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित कौशल प्रतियोगिता में बिहार के युवाओं ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिहार को स्वर्ण पदक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन और क्लाउड कम्प्यूटिंग में मिला। जबकि रजत पदक पेंटिंग और डेकोरेटिंग एवं मोबाइल एप्लीकेशन डेवलेपमेंट में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा मोबाइल एप्लीकेशन डेवलेपमेंट, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और कार पेंटिंग में प्रतिभागियों ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ विजेता प्रतिभागी चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।

नीतीश कुमार सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण राज्य में स्किल इकोसिस्टम मजबूत हो रहा है

इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण राज्य में स्किल इकोसिस्टम मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम से पहले मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर बिहार में कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की। समापन समारोह में बिहार कौशल विकास मिशन के एमडी मनीष शंकर और माननीय मंत्री के आप्त सचिव श्री विमल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...