आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान के तहत 12.64 लाख आवेदन आये

रांची: आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान के तहत 24 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक राज्यभर में कुल 12 लाख 64 हजार 178 आवेदन आ चुके हैं.

इसमें दो लाख तीन हजार 200 आवेदन का निष्पादन हो चुका है. 10 लाख 60 हजार 978 आवेदनों पर कार्रवाई हो रही है. बताया गया कि ये आवेदन राज्यभर में लगाये गये 1606 कैंपों में आये है. कैंपों में चार लाख 10 हजार 757 लोगों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया है.

वहीं 17.24 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के खाते में ट्रांसफर भी किये गये हैं. इनमें ज्यादातर पेंशन के मामले हैं.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img