रांची: फर्जीवाड़ा कर के 16 लोग बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी बन गए है। इस मामले में सीबीआई ने 16 के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
इन कर्मचारियों की प्रोन्नति के लिए इस विभागीय परीक्षा की जिम्मेदारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मिनी नवरत्न कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) को सौंपी गई थी।
इस कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत से आरोपियों ने खाली ओएमआर शीट पर मनमाफिक नंबर चढ़वाए। फिर शानदार अंकों से उत्तीर्ण होकर जूनियर से एक्जीक्यूटिव ग्रेड में प्रोन्नत हो गए।
गड़बड़ी की सूचना पर इस्पात मंत्रालय ने आंतरिक विजिलेंस जांच कराई तो परीक्षा में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े में बीईसीआईएल की संलिप्तता मिली। फिर इस्पात मंत्रालय के डायरेक्टर (विजिलेंस) नीरज अग्रवाल ने सीबीआई डायरेक्टर को पत्र लिखकर विस्तृत जांच का आग्रह किया था। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।







