Monday, August 18, 2025

Related Posts

16 साल के बच्चे की घर में गोली मारकर हत्या

बाढ़ : बाढ़ थानान्तर्गत लालाबागी में घर में सो रहे एक 16 वर्षीय बालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालक का नाम राजा कुमार बताया जा रहा। वो जेसीबी मे हेल्पर का काम करता था। जानकारी अनुसार, राजा कुमार अपनी मां और दो बहनों के साथ लालाबागी में जमीन खरीदकर घर बना रह रहा था। कल रात में वह अपने घर में सो रहा था और मां और बहन बाहर एक रूम में सो रहे थे।

अपराधियों ने घर की दिवार फानकर घर में घुसकर गोली मार दी

बताया जा रहा है कि इसी बीच अपराधियों ने घर की दिवार फानकर घर में घुसकर गोली मार दी। सुबह पुलिस को सुचना मिलते ही बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। वहीं बाढ़-2 सीडीपीओ अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।

यह भी पढ़े : गंगा में लाखों की आबादी की सुरक्षा का बांध का 80 फीसदी तक हिस्सा ध्वस्त, लोगों में डर का माहौल…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe