Commercial Advertisment

CP Radhakrishnan बने उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार, ‘तमिलनाडु के मोदी’ की ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री…

Desk : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यह ऐलान करते हुए बताया कि पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में राधाकृष्णन के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। वे वर्तमान में महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल हैं और दक्षिण भारत में भाजपा के लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। उनके समर्थक उन्हें ‘तमिलनाडु का मोदी’ कहकर संबोधित करते हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : गर्भ में जुड़वा बच्चों की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप 

CP Radhakrishnan : बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री

राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तिरुप्पुर (तमिलनाडु) में हुआ था। उनके पिता सीके पोन्नुसामी और माता के जानकी अम्मल थीं। उनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन है। उन्होंने वीओ चिदंबरम कॉलेज, तूतीकोरिन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। खेलों में भी उनकी गहरी रुचि रही है – वे टेबल टेनिस के कॉलेज चैंपियन रहे हैं और क्रिकेट, वॉलीबॉल व लंबी दौड़ में भी सक्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में फर्जी गजट नोटिफिकेशन से आधार सुधार का गोरखधंधा, फोटोशॉप के जरिए की जा रही हेराफेरी 

CP Radhakrishnan : 16 वर्ष की उम्र में RSS से जुड़े

सिर्फ 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर सामाजिक सेवा और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में कदम रखा। इसके बाद वे जनसंघ से भी जुड़े और फिर भाजपा में सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने 1998 और 1999 में तमिलनाडु के कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद के रूप में जीत दर्ज की। हालांकि बाद में उन्हें तीन बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Bomb Threat In Delhi : दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क 

CP Radhakrishnan : झारखंड के राज्यपाल रह चुके

सीपी राधाकृष्णन का प्रशासनिक अनुभव बेहद व्यापक रहा है। वे 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना और पुडुचेरी में भी अतिरिक्त प्रभार के तहत राज्यपाल और उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया। 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार, माइंस बंद कराने और मारपीट का आरोप 

कई महत्वपूर्ण पदो पर रहे

वे 2003 से 2006 तक तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में राज्य में संगठनात्मक मजबूती आई। उन्होंने लगभग 19,000 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा के माध्यम से समाज में अनेक मुद्दों पर जनजागृति लाई – जैसे समान नागरिक संहिता, आतंकवाद विरोध, नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान, अस्पृश्यता उन्मूलन और भारतीय नदियों का एकीकरण।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : जरा बचके! आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी… 

वो संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें दक्षिण भारत के पहले ओबीसी नेता के रूप में उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सामाजिक समरसता और प्रतिनिधित्व के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय यात्राएं और दृष्टिकोण

सीपी राधाकृष्णन ने 25 से अधिक देशों की यात्राएं की हैं, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, जापान, UAE, इटली, इंडोनेशिया और बांग्लादेश प्रमुख हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव उन्हें वैश्विक मंचों पर भारत की बात रखने के लिए एक प्रभावशाली उम्मीदवार बनाता है। सीपी राधाकृष्णन की सादगीपूर्ण जीवनशैली, गहरी वैचारिक समझ और प्रशासनिक दक्षता उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर एक मजबूत और संतुलित चेहरा बनाते हैं।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

 Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

 Palamu Murder : शादी के बाद भी प्रेम संबंध, युवक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Bokaro : नजर हटी और बाइक गायब, 5 शातिर बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे… 

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...