अफगानिस्तान में फंसे हैं 1650 भारतीयों ने लगाई मदद की गुहार, रेस्क्यू के लिए जुटा भारत

नई दिल्ली : अफगानिस्तान में जब से तालिबान का कब्जा हो गया है तब से वहां की स्थिति भयावह हो गई है। अफगानिस्ताान में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। बीते दिन भारत ने करीब 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इनमें ज्यादातर भारतीय दूतावास में काम करने वाले लोग ही हैं। लेकिन अन्य हिस्सों में फंसे भारतीय कर्मचारी और अन्य लोगों को निकालने पर भी जोर दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक करीब 1650 भारतीयों ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास में मदद की गुहार लगाई है। माना जा रहा है कि अब जब तालिबानी राज का आगाज हो गया है, तो ये संख्या बढ़ भी सकती है। काबुल में फंसे कई फैक्ट्री वर्कर और अन्य लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है।

Share with family and friends:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *